Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कुछ ही मिनटों की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

कुछ ही मिनटों की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

शनिवार सुबह 8 बजे हुई मामूली बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में हुआ जलभराव, सड़कें बनीं तालाब; लोगों ने उठाए निकासी व्यवस्था पर सवाल

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर | शनिवार, 30 मई 2026

  • 📰:-शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुई कुछ ही मिनटों की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के तुरंत बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब भर गईं और गलियां तालाब जैसी दिखाई देने लगीं। 
  • जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद होते नजर आए, जिससे वाहन चालकों को धक्का लगाकर अपने वाहन निकालने पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
  • यह तस्वीर शहर के अली मोहल्ला स्थित शेखां बाजार क्षेत्र की है, जहां शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़क पर भारी जलभराव देखने को मिला।
  • नगर निगम की ओर से अक्सर यह दावा किया जाता है कि बारिश के मौसम को देखते हुए नालों और सीवरेज सिस्टम की सफाई करवाई गई है तथा जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। लेकिन शनिवार सुबह हुई मामूली बारिश के बाद सामने आए हालात इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
  • लोगों ने नगर निगम से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है ताकि बरसात के मौसम में आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल