Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कबीर नगर में पत्रकार के घर पर हमला: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

कबीर नगर में पत्रकार के घर पर हमला: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

पुरानी रंजिश में देर रात हुआ विवाद, केस दर्ज; अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर के कबीर नगर में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्रकार रमेश भगत निवासी गली नंबर-6, कबीर नगर ने आरोप लगाया कि 14 मई 2026 की देर रात कुछ लोगों ने उनके घर पर जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई।
  • पीड़ित रमेश भगत के अनुसार थाना में FIR नंबर 0148 दर्ज की गई है। शिकायत में जतिन पुत्र तरसेम लाल, विनोद कुमार, हेमलता, दीक्षा उर्फ दिया निवासी कबीर नगर, जबकि करणबीर कैबी और मोहित निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर को नामजद किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
  • परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके घर पर फायरिंग की और बाहर खड़ी कार (PB08 BT 5087) में तोड़फोड़ की। घर की दीवारों पर गोली जैसे निशान होने का दावा भी किया गया है। वहीं एक वीडियो भी सामने आने की बात कही गई है, जिसमें एक लड़की कार में तोड़फोड़ करती दिखाई दे रही है।
  • घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर ADCP सिटी-1 आकर्षि जैन और ACP नॉर्थ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
  • ADCP आकर्षि जैन ने बताया कि रेशम लाल की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल