Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कनाडा से पंजाबी युवक डिपोर्ट, एक्सटॉर्शन केस से जुड़ा। क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

कनाडा से पंजाबी युवक डिपोर्ट, एक्सटॉर्शन केस से जुड़ा। क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

2 साल पहले गया था विदेश; गिरफ्तारी के बाद सीबीएसए ने देश निकाला, सरे में बढ़ते एक्सटॉर्शन मामलों से कनेक्शन

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर/कनाडा: कनाडा के सरे शहर में सक्रिय फिरौती गिरोह से जुड़े एक पंजाबी मूल के युवक को गिरफ्तार करने के बाद डिपोर्ट कर दिया गया है। सरे पुलिस सर्विस (SPS) ने 4 मई को युवक की पहचान प्रभजोत सिंह (20) के रूप में करते हुए उसकी फोटो सार्वजनिक की है।
  • पुलिस के अनुसार, प्रभजोत सिंह एक्सटॉर्शन (फिरौती) से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों में संदिग्ध पाया गया था। शुरुआती जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और मामला कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) को सौंपा गया। इमिग्रेशन जांच में उसे कनाडा में रहने के योग्य नहीं पाया गया, जिसके बाद उसे देश से डिपोर्ट कर दिया गया।
  • सरे पुलिस का कहना है कि फोटो जारी करने का मकसद चल रही जांच में आम लोगों से मदद लेना है। अगर किसी के पास आरोपी के बारे में या उसके नेटवर्क से जुड़ी जानकारी है, तो पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।
  • पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में ब्रिटिश कोलंबिया के लोअर मेनलैंड, खासकर सरे क्षेत्र में एक्सटॉर्शन के मामलों में तेजी आई है। इन घटनाओं में धमकियां, गोलीबारी, घरों पर हमले और अन्य हिंसक वारदातें शामिल हैं।
  • जांच एजेंसियों के मुताबिक, कई मामलों में विदेशी युवा—खासतौर पर स्टूडेंट या अन्य वीजा पर आए लोग—इन आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। 2026 की शुरुआत में ही पुलिस को प्रभजोत सिंह के इन गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। 
  • सरे पुलिस सर्विस ने कहा कि वह बीसी प्रोविंशियल एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स के साथ मिलकर ऐसे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है और इस मामले में भी आगे की जांच जारी है।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल