✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-राजस्थान और पंजाब के बीच चल रहे रोमांचक मैच में अलग ही मोमेंट देखने को मिला। जहां एक तरफ राजस्थान के बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे वहीं राजस्थान के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेप जिसको इ-सिगरेट भी कहते हैं इसका सेवन करते दिखाई दे रहे हैं जिसका वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है । रियान इस वीडियो से विवादों में गिर चुके हैं।
*रियान के साथ साथी खिलाड़ी भी बैठे आ रहे हैं नजर*
जब रियान ई सिगरेट का सेवन कर रहे थे तब उनके साथ उनके साथी खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल और ध्रुव जुरेल भी बैठे नजर आ रहे हैं। यह मैच चाहे राजस्थान ने जीत लिया पर रियान की इस हरकत से पूरी राजस्थान की टीम विवादों में गिर चुकी है।
*आईपीएल कोड ऑफ़ कंडक्ट का नियम होगा लागू*
रियान के ड्रेसिंग रूम में वेप पीने की हरकत को आईपीएल के कोड ऑफ़ कंडक्ट नियम का उल्लंघन माना जाता जिसमें उन पर मैच फीस का जुर्माना, मैच खेलने पर बैन और चेतावनी जैसी कारवाई होती है। अब देखना यह है कि रियान के इस नियम उल्लंघन पर क्या कार्रवाई होगी। रियान की कप्तानी में खेल रही राजस्थान की टीम ने पंजाब की विनिंग स्ट्रीक का अंत किया था पर उनकी इस हरकत ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी। उनकी इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग मिम्स बन रही हैं।
*क्या बीसीसीआई लेगा सख्त एक्शन*
रियान के वायरल इस वीडियो के बाद अब बीसीसीआई पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या बीसीसीआई रियान के खिलाफ एक्शन लेगा और अगर बीसीसीआई कार्रवाई करता है तो रियान को मैच फीस का जुर्माना भुगतना होगा या फिर मैच खेलने पर प्रतिबंध लगेगा। यह अब बीसीसीआई के हाथों में है कि वह राजस्थान के कप्तान पर क्या एक्शन लेगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











