Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को लगाई आग: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को लगाई आग: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर के लद्देवाली में GNDU कैंपस के पास घटना, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर:

  • 📰:-जालंधर के लद्देवाली स्थित GNDU कैंपस के पास शुक्रवार को एकतरफा प्यार में एक युवक द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से युवक करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद घायल युवक को तुरंत सत्यम अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
  • घायल युवक की पहचान हितेश (करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह लद्देवाली क्षेत्र का ही रहने वाला है और तलाकशुदा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से एक युवती से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवती उससे बात नहीं करना चाहती थी।
  • जानकारी के अनुसार युवक कथित तौर पर युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने उसके घर पहुंचा था। इस दौरान घर के बाहर परिवार के सदस्यों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने घर के गेट के सामने गली में खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
  • फिलहाल युवक और युवती पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल