डीएसपी और एसएचओ ने मौके पर जांच कर किया सत्यापन, कहा- जनता घबराए नहीं, मामला पूरी तरह सुरक्षित
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-जालंधर: सोशल मीडिया पर आदमपुर के एक सरकारी स्कूल की इमारत में संदिग्ध ड्रोन मिलने की खबर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, मामले में कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
- जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर डीएसपी आदमपुर और एसएचओ आदमपुर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। जांच में पता चला कि ड्रोन सेना के जवानों द्वारा टेस्टिंग के लिए उड़ाया जा रहा था। उड़ान के दौरान यह अपने निर्धारित ऑपरेशन क्षेत्र से बाहर निकल गया और अनजाने में स्कूल की इमारत तक पहुंच गया।
- पुलिस ने मौके पर ही तथ्यों का सत्यापन कर लिया और स्पष्ट किया कि ड्रोन सेना की नियमित परीक्षण गतिविधि का हिस्सा था। किसी भी तरह की सुरक्षा संबंधी आशंका या संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












