Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आखिरी कॉल के बाद नवविवाहिता ने लगा लिया फंदा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

आखिरी कॉल के बाद नवविवाहिता ने लगा लिया फंदा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर:

  • 📰:-जालंधर के सुदामा विहार इलाके में शादी के महज 6 महीने बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रंजना के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
  • जानकारी के अनुसार रंजना अपने पति राजन और सास के साथ किराए के मकान में रह रही थी। राजन जालंधर के एक होटल में वेटर का काम करता है। घटना के समय वह ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि सास अपनी बेटी के घर गई हुई थी। जब राजन शाम को काम खत्म कर घर लौटा तो उसने पत्नी को कमरे में पंखे से लटका देखा। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी।
  • परिवार के करीबियों के मुताबिक दोनों ने लव मैरिज की थी और शादी के बाद दोनों खुशी से रह रहे थे। परिवार का कहना है कि उनके बीच किसी बड़े झगड़े या तनाव की जानकारी कभी सामने नहीं आई, इसलिए रंजना द्वारा उठाए गए इस कदम से सभी हैरान हैं।
  • पुलिस जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले रंजना ने किसी व्यक्ति से फोन पर लंबी बातचीत की थी। इसके अलावा कुछ चैट भी सामने आई हैं। पुलिस अब मोबाइल फोन और कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह पता लगाई जा सके।
  • फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल