Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अमृतसर में बड़ा एक्शन: ड्रोन से हथियार मंगाने वाला गैंग पकड़ा 📢

अमृतसर में बड़ा एक्शन: ड्रोन से हथियार मंगाने वाला गैंग पकड़ा 📢

📍 अमृतसर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 हाई-ग्रेड आधुनिक पिस्टल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
  • पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सामान्य मोबाइल नेटवर्क की बजाय इंटरनेट बेस्ड वर्चुअल नंबर और एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल कर विदेश में बैठे तस्करों से संपर्क में रहते थे। 
  • प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि यह मॉड्यूल सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियार और नशे की खेप को रिसीव करता था। इसके बाद आरोपी इन हथियारों और ड्रग्स को पंजाब के गैंगस्टरों और अपराधियों तक पहुंचाते थे।
  • पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के छेहर्ता थाने में FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क के बाकी सदस्यों, पैसों के लेनदेन और अन्य जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल