Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अमृतसर में दिनदहाड़े सरकारी शिक्षक की हत्या: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

अमृतसर में दिनदहाड़े सरकारी शिक्षक की हत्या: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे थे, दातर से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

अमृतसर | 1 जून 2026

  • 📰:-अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गहरी मंडी के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक जगदीप सिंह (40) की अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। मृतक तलवंडी गांव के रहने वाले थे।
  • जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह अपनी बेटी को जंडियाला गुरु में ट्यूशन छोड़कर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे नरैणगढ़ ड्रेन के पास पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और दातर समेत अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
  • हमलावरों ने उनके गले और शरीर पर कई वार किए, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

 *पुलिस ने शुरू की जांच* 

  • घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

*हत्या के कारणों की जांच जारी* 

  • डीएसपी बलजीत सिंह के अनुसार हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस लूटपाट और पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

*इलाके में दहशत* 

  • दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल