Yudh Nashian Virudh Campaign के तहत थाना सदर नकोदर पुलिस ने की कार्रवाई, नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर: पंजाब सरकार के Yudh Nashian Virudh Campaign के तहत जालंधर देहात पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना सदर नकोदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली गोलियां (Intoxicant Tablets) बरामद की हैं।
- पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद नशीली गोलियों के स्रोत और नेटवर्क की जांच की जा रही है। जालंधर देहात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











