Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बरनाला विवाद के बाद 27 जुलाई को पंजाब बंद की घोषणा, जालंधर में प्रशासन सतर्क 📢

बरनाला विवाद के बाद 27 जुलाई को पंजाब बंद की घोषणा, जालंधर में प्रशासन सतर्क 📢

Barnala Lathicharge Protest के मद्देनजर कई संगठनों का समर्थन, जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की विशेष तैयारी

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

  • जालंधर। पीटीएन न्यूज
    📰:-जालंधर। बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना को लेकर प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में विभिन्न वाल्मीकि संगठनों ने 27 जुलाई को पंजाब बंद रखने का एलान किया है। संगठनों का कहना है कि यह बंद लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों और आम लोगों से इस बंद में सहयोग देने की अपील की है।
    बंद की घोषणा भगवान वाल्मीकि आश्रम (रामतीर्थ) अमृतसर के परम गुरु श्री श्री 108 मलकीत नाथ और भगवान वाल्मीकि आश्रम, शक्ति नगर, जालंधर के चेयरमैन विपन सभ्रवाल की ओर से की गई। नेताओं ने कहा कि बरनाला में जो कुछ हुआ, उससे पूरे वाल्मीकि समाज में गहरी नाराजगी है और लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    संगठनों ने सरकार से मांग की है कि मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी या उच्चस्तरीय समिति से जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही जिन अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा घायल सफाई कर्मचारियों को उचित सहायता और न्याय दिलाने की भी मांग रखी गई।

*अहिंसक आंदोलन पर रहेगा जोर*

  • आयोजकों ने साफ किया है कि बंद के दौरान किसी भी तरह की जबरदस्ती, तोड़फोड़ या हिंसा को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अपने समर्थकों से संयम बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की। उनका कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य केवल अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है, न कि आम लोगों को परेशान करना।

*समाज के प्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति*

  • बंद को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में विपन सभ्रवाल के साथ हैप्पी सोंधी, दीपक तेलू, राजीव गोरा, चेतन नाहर, गुलजार खोसला, हरीश महिमा, विक्की, अज्जू, ऋषि सोंधी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन का संकल्प दोहराया।

*जालंधर पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया*

  • पंजाब बंद की घोषणा के बाद जालंधर पुलिस ने भी कानून व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
    पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और सहयोग बनाए रखें।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल