Home » जनरल » जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईं भाई-बहन का प्यार, बहनों ने जेल में भाइयों की कलाई पर बांधी राखी 📢

जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईं भाई-बहन का प्यार, बहनों ने जेल में भाइयों की कलाई पर बांधी राखी 📢

Raksha Bandhan in Jail के मौके पर बहनों ने भाइयों से मुलाकात कर कलाई पर राखी बांधी, अधिकारियों की मौजूदगी में भावुक हुए पल

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-Raksha Bandhan in Jail जालंधर: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम की भावुक तस्वीर देखने को मिली। जेल की चारदीवारी और सलाखें भी बहनों को अपने भाइयों से राखी बांधने से नहीं रोक सकीं। बहनों ने जेल पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जेल का माहौल भावुक हो गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपना प्यार जताते हुए हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।इस मौके पर सुप्रिटेंडेंट श्यामल ज्योति, सुप्रिटेंडेंट  भूपिंदर सिंह, डिप्टी सुप्रिटेंडेंट प्रभजोत सिंह और असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट धीरज कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रक्षाबंधन के मौके पर जेल में देखने को मिले ये भावुक पल इस बात की गवाही देते हैं कि भाई-बहन के रिश्ते का प्यार किसी दीवार या सलाख का मोहताज नहीं होता।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल