Hero Asian Champions Trophy 2026 में भारत ने जापान को 4-1 से हराया, मलेशिया ने बांग्लादेश को 6-1 से दी शिकस्त, जबकि दक्षिण कोरिया ने चीन को 2-1 से हराकर पहली जीत दर्ज की।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-Hero Asian Champions Trophy 2026:-टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में मलेशिया ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बांग्लादेश को 6-1 से करारी शिकस्त दी। मलेशियाई टीम की ओर से अबू कमाल अज्राई ने 14वें और 22वें मिनट में दो गोल किए। मोहम्मद अखीमुल्लाह अनुआर एसुक ने 29वें, अजीमुद्दीन कमारुद्दीन ने 32वें, शैलो सिल्वेरियस ने 33वें और आयमन रोजेमी ने 50वें मिनट में गोल किया। बांग्लादेश की ओर से अमीरुल इस्लाम ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ मलेशिया ने भी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
दक्षिण कोरिया ने चीन को हराकर खोला जीत का खाता
दिन के एक अन्य मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने शानदार वापसी करते हुए चीन को 2-1 से हराया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुकाबले में चीन ने 8वें मिनट में चेन चोंगकोंग के पेनल्टी स्ट्रोक गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी। हालांकि, दक्षिण कोरिया के कप्तान किम योंग-बोक ने 35वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके अगले ही मिनट किम जेहो ने दूसरा फील्ड गोल दागकर दक्षिण कोरिया को 2-1 से जीत दिला दी। जालंधर में आयोजित हो रही हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और मलेशिया की लगातार तीसरी जीत ने टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा दिया है।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥















