Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में आढ़ती और उसके बेटे ने ऑटो चालक को पीटा, मामूली टक्कर के बाद हुआ विवाद 📢

जालंधर में आढ़ती और उसके बेटे ने ऑटो चालक को पीटा, मामूली टक्कर के बाद हुआ विवाद 📢

✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर के कपूरथला चौक में मामूली सड़क हादसे के बाद ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार और ऑटो की टक्कर के बाद आढ़ती सचदेवा और उसके बेटे ने ऑटो चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। जानकारी के अनुसार, आढ़ती सचदेवा अपनी कार से कपूरथला चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ऑटो की उनकी कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते मौके पर हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान आढ़ती सचदेवा और उसके बेटे ने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने कथित तौर पर ऑटो चालक को थप्पड़ मारे और पुलिस की मौजूदगी में उसकी पिटाई की। मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करवाया। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

4b613182-f3d3-4a60-9b60-239812823a9c

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल