Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में दिखा पंजाब बंद का असर, बाजारों में पसरा सन्नाटा 📢

जालंधर में दिखा पंजाब बंद का असर, बाजारों में पसरा सन्नाटा 📢

Punjab Bandh Jalandhar में दिखा असर, दुकानें बंद और Model Town में रास्ता जाम कर किया गया कीर्तन

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर: पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में भी व्यापक असर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर के कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं। बंद के दौरान सड़कों पर सामान्य दिनों के मुकाबले कम आवाजाही दिखाई दी।

बंद को सिख तालमेल कमेटी सहित विभिन्न जत्थेबंदियों ने समर्थन दिया। पार्षद शैरी चड्ढा ने भी पंजाब बंद का समर्थन करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की।

बताया जा रहा है कि बंद के दौरान दुकानें खोलने वाले कुछ दुकानदारों के खिलाफ संबंधित जत्थेबंदियों की ओर से कार्रवाई भी की गई। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, मॉडल टाउन में रास्ता जाम कर कीर्तन भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बंद के चलते शहर के कई प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रहीं और इसका असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी दिखाई दिया।

पंजाब बंद का निर्धारित समय सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा। इसके बाद बाजारों में धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियां शुरू होने लगीं।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल