Home » अंतर्राष्ट्रीय » Pm Modi Punjab Visit:प्रधानमंत्री बोले- पंजाब वीरों की भूमि, केंद्र की प्राथमिकताओं में हमेशा रहा राज्य

Pm Modi Punjab Visit:प्रधानमंत्री बोले- पंजाब वीरों की भूमि, केंद्र की प्राथमिकताओं में हमेशा रहा राज्य

सदन में केंद्र का आम बजट पेश होने के बाद सीधे पंजाब पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे की तरक्की का रोडमैप पेश किया। उन्होंने काशी और पंजाब के संगम का जिक्र कर सूबे के युवाओं, उद्यमियों और किसानों को साधा। पीएम ने संत रविदास जी की जन्मभूमि को पंजाब में उनकी प्रेरणाभूमि से जोड़ते हुए भारत-ईयू के बीच हुई ट्रेड डील का लाभ पंजाब को कैसे मिलेगा, इस बारे में भी पंजाबियों को समझाने का प्रयास किया।

प्रधानमंत्री रविवार को संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने पहुंचे थे।

डेरे के मंच से पीएम मोदी ने आध्यात्म, विकास, आत्मनिर्भरता और समान अवसर की बात करते हुए पंजाबियों को यह बताया कि पंजाब कभी केंद्र की प्राथमिकताओं से परे नहीं रहा है। चाहे बात औद्योगिक व कृषि विकास की हो, विनिर्माण की या फिर शिक्षा और स्वास्थ्य की, पीएम ने यह अहसास कराने की कोशिश की कि केंद्रीय नीतियों का फायदा पंजाब को हमेशा मिला है।

पीएम मोदी ने दावा किया कि संत गुरु रविदास जी की ‘सभी को समान अवसर’ शिक्षाओं पर चलकर ही पंजाब में केंद्र समान विकास की धारणा से काम कर रहा है। सचखंड बल्लां में पीएम मोदी ने कहा, उन्हें काशी में संत रविदास जी की जन्मभूमि के दर्शन करने पंजाब से आए बहुत लोग मिलते हैं और उनसे सूबे की बात करते हैं। वे पंजाबियों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल