Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बाइक सवार झपटमार महिला की बाली झपटकर हुए फरार, अस्पताल से वापस आने के वक्त हुई वारदात 📢

बाइक सवार झपटमार महिला की बाली झपटकर हुए फरार, अस्पताल से वापस आने के वक्त हुई वारदात 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर में अस्पताल से पति के साथ वापस आ रही महिला की तेज रफ्तार आए बाइक सवार झपटमार बालियां झपटकर फरार हो गए। इस दौरान महिला को चोटें भी आई ओर वह जमीन पर गिरने से भी बच गई। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति और बेटी के साथ अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए गए थे। वह अस्पताल से वापस घर पैदल जा रहे थे। एकदम पीछे से तेज़ रफ़्तार मैं बाइक सवार पीछे से आया और उसने उनके कान पर झपटा मारा और कान की बाली खींच कर फरार हो गया। बाली खींचते ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और उनके कान पर चोट लग गई ‌। इस घटना से पीड़ित के परिवार और आसपास के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

 *पीड़ित महिला के पति ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल* 

पीड़ित महिला के पति ने कहा कि अब शहर में कोई सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर शिकंजा कसते हुए कहा कि स्नैचिंग और चोरियां आज के समय में आम हो गई है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते हुए डर लगने लगा है क्योंकि झपटमारों को पुलिस का खौफ नहीं है ।

 *पीड़ित परिवार ने दी पुलिस को सूचना*

पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने इस घटना की पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आगे की जांच जारी है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल