Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले हाई अलर्ट, DGP गौरव यादव ने संभाली सुरक्षा की कमान 📢

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले हाई अलर्ट, DGP गौरव यादव ने संभाली सुरक्षा की कमान 📢

Jalandhar PM Visit 2026 के मद्देनज़र जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती, NH-44 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई 2026 को प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी है। वीआईपी दौरे के मद्देनज़र पूरे शहर, खासकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा तैयारियों की निगरानी स्वयं पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव कर रहे हैं।
  • डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह सहित विभिन्न जिलों से बुलाए गए SSP रैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्किंग और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।
  • सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर यात्रियों और उनके सामान की सघन जांच की जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब ₹125 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे देशभर के 74 अन्य रेलवे स्टेशनों का डिजिटल लोकार्पण करेंगे और अमृतसर-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • पुलिस प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक NH-44 पर यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल