Home » अंतर्राष्ट्रीय » Pm Modi:गरीबों और दलितों को आशा की किरण दिखा गए मोदी, गुरु रविदास के विचारों और गरीब-कल्याण से जोड़ा

Pm Modi:गरीबों और दलितों को आशा की किरण दिखा गए मोदी, गुरु रविदास के विचारों और गरीब-कल्याण से जोड़ा

PM Narendra Modi to Visit  Dera Ballan Punjab Today Details in Hindi

PM Narendra Modi
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर केंद्रीय बजट को गरीबों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने वाला बताया और इसे गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के विचारों से जोड़ा। 

Trending Videos

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी ने जिस समाज का सपना देखा था, जहां कोई भेदभाव, डर या अभाव न हो, वही उद्देश्य केंद्र सरकार का केंद्रीय बजट है। यह बजट गरीबों, दलितों, श्रमिकों और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का बजट केवल आंकड़ों की प्रस्तुति नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन को आसान बनाने की योजना है, जो अब तक सिस्टम के हाशिये पर थे। उन्होंने बताया कि यह बजट गरीबों को समान अवसर देने और उनके जीवन को भयमुक्त बनाने का प्रयास है। 

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, और पेंशन योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये योजनाएं गरीबों के लिए डर-मुक्त जीवन की नींव हैं।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल