Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में मुस्लिम संगठन पंजाब की राज्यस्तरीय बैठक, हाजी आबिद हसन सलमानी बने सरपरस्त 📢

जालंधर में मुस्लिम संगठन पंजाब की राज्यस्तरीय बैठक, हाजी आबिद हसन सलमानी बने सरपरस्त 📢

Muslim Sangathan Punjab बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक मुद्दों और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर, 4 जुलाई: पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-पंजाब प्रेस क्लब, जालंधर में शनिवार को मुस्लिम संगठन पंजाब की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता, अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
  • बैठक में जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने और प्रशासनिक स्तर पर आने वाली समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा। समाज को संगठित कर उसकी आवाज को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
  • बैठक के दौरान महासचिव मोहम्मद मजहर आलम मजाहिरी ने जमात सलमानी ट्रस्ट पंजाब के प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी को संगठन का सरपरस्त बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। चेयरमैन सैयद अली, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान और अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद हाजी आबिद हसन सलमानी को संगठन का सरपरस्त घोषित किया गया। उन्होंने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की और समाजहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
  • इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान ने कहा कि संगठन किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध नहीं करता, बल्कि मुस्लिम समाज की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और प्रशासन के सामने उठाने का काम करेगा।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज से जुड़े कई मुद्दों की अनदेखी की जा रही है और वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में समाज से किए गए सभी वादों का हिसाब राजनीतिक दलों, विशेषकर आम आदमी पार्टी, से मांगा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की पहचान भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की रही है तथा संगठन नफरत की राजनीति को सफल नहीं होने देगा।
  • बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को गांवों, कस्बों और शहरों तक मजबूत करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल