Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में दिनदहाड़े ऑफिस के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात 📢

जालंधर में दिनदहाड़े ऑफिस के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात 📢

Motorcycle Theft: DC ऑफिस के सामने स्थित ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक चोर लेकर फरार, पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सामने आई है। घटना बुधवार दोपहर करीब 3:12 बजे की बताई जा रही है। कचहरी गेट नंबर-4 के पास, DC ऑफिस के सामने और PUDA कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्थित एक ऑफिस के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया।
  • पीड़ित की पहचान तरनदीप शर्मा के रूप में हुई है। चोरी हुई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर PB08EP4908 है।
  • घटना ऑफिस के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दी है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी के आने-जाने के रूट का पता लगाया जा सके।
  • पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को PB08EP4908 नंबर की मोटरसाइकिल दिखाई दे या घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल