Ludhiana Mobile Theft Case में Commissionerate Police Ludhiana और RPF की Joint Operation में बड़ी सफलता, आरोपी के कब्जे से 7 चोरी के मोबाइल फोन बरामद
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
लुधियाना, 26 जून: पीटीएन न्यूज
- 📰:-कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-01 और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइनों पर मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी रेलवे स्टेशन और आसपास के रेलवे ट्रैक क्षेत्र में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन-किन मामलों में शामिल रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











