Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » लुधियाना सेंट्रल जेल में हवालाती की संदिग्ध मौत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

लुधियाना सेंट्रल जेल में हवालाती की संदिग्ध मौत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

32 वर्षीय सुखविंदर सिंह जेल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला, परिजनों के न पहुंचने पर अदालत ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया रोकी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

लुधियाना | पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-लुधियाना सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह एक 32 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदासपुर जिले के बटाला क्षेत्र के गांव किला लाल सिंह निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जेल प्रशासन के अनुसार वह बैरक के बाथरूम में फंदे से लटका मिला।
  • जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे कैदियों की नियमित गिनती के दौरान सुखविंदर सिंह बैरक में मौजूद नहीं मिला। इसके बाद जेल स्टाफ ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें वह बैरक के बाथरूम में लटका हुआ पाया गया। उसे तुरंत जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • सुखविंदर सिंह को 3 मई 2025 को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर एक रिटायर्ड मेजर की कोठी पर कब्जा करने और मारपीट के मामले में सह-आरोपी होने का आरोप था और वह तब से न्यायिक हिरासत में था।
  • मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया था, जहां मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाना था। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जानी थी। हालांकि, मृतक के परिजनों के समय पर न पहुंचने के कारण अदालत ने फिलहाल पोस्टमार्टम पर रोक लगा दी है।
  • ड्यूटी मजिस्ट्रेट जज करनबीर सिंह बत्रा ने सिविल अस्पताल की मॉर्चरी पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम प्रक्रिया को स्थगित करने के आदेश दिए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं तथा मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल