Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में चलती Swift में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई कार; परिवार सुरक्षित 📢

जालंधर में चलती Swift में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई कार; परिवार सुरक्षित 📢

Jalandhar Swift Car Fire में माता रानी चौक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने समय रहते परिवार को बाहर निकालकर बड़ा हादसा टाल दिया।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर: जालंधर के माता रानी चौक के पास एक चलती मारुति स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में एक परिवार सवार था। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी रोककर सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जबकि कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, परिवार सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार PB 08 BY 3813 में कपूरथला से जालंधर स्थित अपने घर की ओर आ रहा था। माता रानी चौक के पास पहुंचते ही कार के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की तेज लपटें उठने लगीं।

सफर के दौरान आई अजीब आवाज, फिर उठने लगीं लपटें

ड्राइवर के मुताबिक, सफर के दौरान कार से अचानक अजीब आवाज सुनाई दी। इसके कुछ देर बाद कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण वायरिंग में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आग लगते ही ड्राइवर ने बिना देरी किए कार को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते कार से बाहर निकलने के कारण किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा।

लोगों और गैरेज कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पास स्थित ऑटो गैरेज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कार को गैरेज की ओर ले जाकर पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हादसे में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन कार बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल