Jalandhar SHO Jai Inder Singh पर संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क के आरोप, जांच के बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने की कार्रवाई
✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर पीटीएन न्यूज
📰:-Jalandhar SHO Jai Inder Singh:जालंधर में थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और कथित नशा तस्करों से संपर्क रखने के आरोपों की जांच के बाद जय इंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि एसएचओ जय इंद्र सिंह पर आरोप था कि वह नशा तस्करों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा द्वारा जांच की गई।जांच के दौरान एसएचओ के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड खंगाले गए। पुलिस जांच में कथित तौर पर नशा तस्करों की ओर से की गई कुछ कॉल सामने आईं। इसके अलावा, संदिग्ध व्यक्तियों के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग की भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।जांच के आधार पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जय इंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, थाना बस्ती बावा खेल का चार्ज अब एसआई गुरदीप सिंह ने संभाल लिया है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस कर्मचारियों के संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











