Jalandhar Rural Police Anti-Sabotage Checking के तहत सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी, जन सुरक्षा के लिए विशेष अभियान
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर Anti-Sabotage Checking की जा रही है। पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर मुस्तैदी के साथ जांच अभियान चला रही हैं।
- इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना को रोका जा सके।
- पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीमें पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही हैं।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥














