Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के पास सड़क हादसे में घायल युवती की मदद को रुके केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल 📢

जालंधर के पास सड़क हादसे में घायल युवती की मदद को रुके केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल 📢

Jalandhar Road Accident के दौरान डेरा सचखंड बल्लां के पास घायल युवती को तत्काल इलाज दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रुकवाया अपना काफिला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर: पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल एक युवती की मदद की। श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने के बाद जब वह जालंधर की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें एक सड़क दुर्घटना दिखाई दी।
  • बताया जा रहा है कि यह हादसा जालंधर से करीब 10-15 किलोमीटर पहले डेरा सचखंड बल्लां के पास हुआ। दुर्घटना में एक युवती घायल हो गई थी। हालात देखकर केंद्रीय मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।
  • इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए घायल युवती को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। उनके स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने सावधानीपूर्वक युवती को वाहन में बैठाया और समय पर इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। चिराग पासवान ने अपनी यात्रा आगे बढ़ाने से पहले यह भी सुनिश्चित किया कि घायल को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल जाए।
  • इस पूरी घटना का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री स्वयं मौके का जायजा लेते और घायल युवती को जल्द अस्पताल पहुंचाने के निर्देश देते नजर आ रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर कई लोग चिराग पासवान के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि राजनीतिक जिम्मेदारियों से इतर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना एक संवेदनशील और मानवीय पहल है। वायरल वीडियो पर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल