Jalandhar PSPCL Protest के दौरान किसानों ने धान की बुवाई के समय लगातार बिजली कटौती पर रोष जताते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर में दोआबा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने धान सीजन के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
- किसान नेताओं ने कहा कि धान की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन लगातार बिजली कटौती के कारण खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और खेती से जुड़े अन्य कार्यों में भी देरी हो रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
- प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि धान सीजन के दौरान बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो किसान संगठन राज्यभर में बड़ा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की कि खेती के लिए तय शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











