Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में लापता हुई 12 वर्षीय छात्रा मिली सुरक्षित: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में लापता हुई 12 वर्षीय छात्रा मिली सुरक्षित: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

स्कूल प्रशासन ने अनुपस्थित बताया तो परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत, जांच के दौरान सामने आई सच्चाई।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर के रौनक बाजार स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल के बाहर से लापता बताई गई 12 वर्षीय छात्रा सुरक्षित मिल गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची का किसी ने अपहरण नहीं किया था।
  • जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने साथियों के साथ स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल गेट तक पहुंचने के बाद अंदर नहीं गई। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को बताया कि छात्रा स्कूल नहीं पहुंची है। उस समय उसके माता-पिता काम पर बाहर थे। बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
  • जांच के दौरान पता चला कि बच्ची ने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था। इसी डर से वह स्कूल जाने की बजाय वापस घर लौट गई। घर पर कोई मौजूद नहीं था क्योंकि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। बाद में बच्ची सुरक्षित मिल गई, जिसके बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
  • पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और मामले में किसी भी तरह की आपराधिक घटना सामने नहीं आई है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल