दुकान का शीशा टूटा, शटर पर मिले गोली के निशान; डॉक्टर बोले- कोई धमकी नहीं मिली थी
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के एक होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना में क्लिनिक के शटर पर गोली के निशान मिले हैं, जबकि अंदर लगा शीशा भी टूट गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय क्लिनिक समेत आसपास की सभी दुकानें बंद थीं, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
- घटना की सूचना मिलते ही थाना-5 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
*सुबह खुला राज, बिखरा मिला कांच*
- आसपास के दुकानदारों के अनुसार रविवार होने के कारण पूरा बाजार बंद था। सोमवार सुबह जब लोग दुकानें खोलने पहुंचे तो क्लिनिक के बाहर कांच बिखरा हुआ मिला और शटर पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
*डॉक्टर बोले- कोई धमकी नहीं मिली*
- क्लिनिक संचालक डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी पत्नी के साथ क्लिनिक बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह उनके बेटे ने दुकान खोली तो अंदर का शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर एक गोली का टुकड़ा भी बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
- डॉ. शर्मा ने कहा कि उन्हें हाल के दिनों में किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी और न ही किसी से कोई विवाद था। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस कमिश्नर का बयान
- पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में क्लिनिक मालिक की किसी से दुश्मनी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि संभावना है कि किसी ने नशे की हालत या मजाक में गोली चला दी हो, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है। रंगदारी वाला भी कोई मामला सामने नहीं आया है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











