Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, लकी पाटियाल गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार 📢

जालंधर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, लकी पाटियाल गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार 📢

 CIA स्टाफ की कार्रवाई में दो पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद, आरोपी पर पंजाब के कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों पर गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की CIA स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे गैंगस्टर लकी पाटियाल गैंग के एक सक्रिय सदस्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और बिना नंबर की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
  • पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर CIA स्टाफ ने आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम का सामना करने की कोशिश की, जिसके बाद हुई कार्रवाई में उसे काबू कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल, जालंधर भेजा गया।
  • जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर लकी पाटियाल के नेटवर्क का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न जिलों में संगठित अपराध, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और कई मामलों में वांछित था।
  • इस मामले में थाना सदर, जालंधर में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों, हथियारों की सप्लाई चेन और गैंग के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल