Jalandhar BMS Showroom Firing Case में बड़ा खुलासा, पुलिस पर फायरिंग के बाद आरोपी नवल उर्फ बिल्ला मुठभेड़ में घायल
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के किशनपुरा रोड स्थित BMS फैशन शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में गिरफ्तार आरोपी नवल उर्फ बिल्ला पुलिस रिमांड के दौरान उस समय घायल हो गया जब उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 12 जून को किशनपुरा चौक के पास स्थित BMS फैशन शोरूम पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की थी। घटना के बाद शोरूम मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी कुश को गिरफ्तार किया था, जबकि नवल उर्फ बिल्ला को दो दिन पहले गिरफ्तार कर कोर्ट से पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
- पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई बाइक उसने जमशेर डेयरी के पास छिपाकर रखी है। जब सीआईए स्टाफ की टीम आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची तो उसने बाइक के पास छिपाकर रखे हथियार से अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने पुलिस पर 4 से 5 राउंड फायर किए।
- पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी की टांग में गोली लग गई। इसके बाद उसे काबू कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग विदेश में बैठे आरोपी एकम के निर्देश पर की गई थी और इसके बदले आरोपियों को पैसे मिले थे। पुलिस के अनुसार नवल उर्फ बिल्ला के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में कई अन्य खुलासे होने की संभावना है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











