Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के भांडे बाजार में बिजली के तारों में भीषण आग: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर के भांडे बाजार में बिजली के तारों में भीषण आग: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

देवकी नंदन गली में तार जलकर राख, बिजली सप्लाई बंद होने में देरी पर लोगों का फूटा गुस्सा

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर। शहर के व्यस्त भांडे बाजार (बर्तन बाजार) स्थित देवकी नंदन गली में बिजली के तारों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गली में लटके तारों के गुच्छे देखते ही देखते जलकर राख हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
  • स्थानीय निवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि आग लगते ही तुरंत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को बिजली सप्लाई बंद करने की सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर बिजली नहीं काटी गई। लोगों का आरोप है कि सप्लाई चालू रहने के कारण आग लगातार बढ़ती रही और तार पूरी तरह जल गए।
  • वहीं, फायर ब्रिगेड अधिकारी अजय कुमार के अनुसार सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन बिजली की लाइव सप्लाई होने के कारण आग बुझाने का काम तुरंत शुरू नहीं किया जा सका। करंट का खतरा होने के चलते दमकल कर्मियों को करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
  • घटना के दौरान बाजार की संकरी गलियां भी राहत कार्य में बड़ी बाधा बनीं। तंग रास्तों के कारण दमकल की गाड़ियों और कर्मचारियों को मौके तक पहुंचने और आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
  • लोगों ने इस हादसे के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि गली में लंबे समय से बिजली के तारों के गुच्छे लटक रहे थे, जिन्हें हटाने के लिए वे कई बार स्थानीय पार्षद जतिन गुलाटी और प्रशासन से शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
  • फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल