Jaani Controversy को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत, कार्रवाई की मांग; जांच में जुटी पुलिस
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर में पंजाबी सिंगर और गीतकार जानी (Jaani) एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके चर्चित गाने ‘Apsraa 2’ के कुछ बोलों को लेकर ईसाई समुदाय ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में समुदाय के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर (CP) कार्यालय पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
- शिकायत के अनुसार, गाने की कुछ पंक्तियों में चर्च और ‘अप्सरा’ का उल्लेख जिस तरह किया गया है, उससे ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। समुदाय का कहना है कि चर्च एक पवित्र उपासना स्थल है और उसकी तुलना इस प्रकार करना अनुचित एवं आपत्तिजनक है।
- ईसाई नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो समुदाय धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।
- उधर, पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में जानी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











