Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के काजी मंडी में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 6 ग्राम हेरोइन, अवैध शराब बरामद, भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार 📢

जालंधर के काजी मंडी में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 6 ग्राम हेरोइन, अवैध शराब बरामद, भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार 📢

जालंधर के काजी मंडी में CASO ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन, 12 बोतल अवैध शराब बरामद की और एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर | 30 जून 2026: पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने मंगलवार को शहर के संवेदनशील इलाके काजी मंडी में विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया। इस दौरान पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन और 12 बोतल अवैध शराब बरामद करने के साथ ही एक भगोड़े आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
  • पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। करीब 100 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमों ने घर-घर जाकर संदिग्ध लोगों की जांच की और वाहनों की भी गहन चेकिंग की। अभियान के दौरान पूरे इलाके की घेराबंदी कर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों का सत्यापन किया गया।
  • कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन बरामद कर थाना रामा मंडी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया। वहीं, 12 बोतल पंजाब किंग व्हिस्की और एक ऑल्टो कार (PB08-AG-6200) बरामद होने पर एक्साइज एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया।
  • इसी अभियान के दौरान पुलिस ने वर्ष 2023 में दर्ज लूट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी अर्जुन, निवासी संतोषी नगर, जालंधर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना रामा मंडी में दर्ज एफआईआर नंबर 220 में लूट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
  • ऑपरेशन की निगरानी पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों के दस्तावेज और नंबर प्लेट नियमों के अनुसार रखने की अपील भी की। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान के साथ वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
  • कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी या किसी अन्य गैर-कानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत 112 या एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 97791-00200 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल