Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

Aryan Homeopathic Clinic Firing Case में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की कार्रवाई, वारदात में शामिल आरोपी को दबोचा

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सलेमपुर रोड स्थित आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों तथा डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी, एडीसीपी-1 आकर्षी जैन और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-1 की टीम ने यह कार्रवाई की।
  • पुलिस के अनुसार, डॉ. संदीप शर्मा निवासी वीनस वैली, जालंधर के बयान पर थाना डिवीजन नंबर-1 में एफआईआर नंबर 185, दिनांक 22 जून 2026 दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि 20 जून की रात उनकी पत्नी डॉ. विश्वजीत कौर ने आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक बंद किया था। 22 जून को जब क्लिनिक का शटर खोला गया तो अंदर का शीशा टूटा हुआ मिला, जिस पर गोली लगने का निशान था और गोली आर-पार हुई प्रतीत हो रही थी।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरपाल सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक, जालंधर को गिरफ्तार कर लिया।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 324(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल