Amritsar में Cross Border Drug Smuggling Network का भंडाफोड़, पंजाब में हेरोइन सप्लाई चेन के बड़े नेटवर्क की जांच तेज।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
अमृतसर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक सीमा पार बैठे तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। उनका काम अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में आगे पहुंचाना था।
- इस मामले में थाना छेहरटा और थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे सप्लाई चेन का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
- पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत सीमा पार से संचालित ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











