Amritsar Drug Smuggling Case में कमिश्नरेट पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में विदेशी तस्करों से संपर्क और नशा व हथियारों की सप्लाई का खुलासा।
✍🏻सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार संचालित ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्टल बरामद किए हैं।
- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी तस्करों के संपर्क में थे। उनके माध्यम से हेरोइन और अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।
- इस मामले में थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा (अमृतसर) में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को जोड़ने तथा इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही है।
- पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में सीमा पार से होने वाली तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नशा व अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











