Adampur Police Drug Smugglers Arrest मामले में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अभियान के तहत 2 आरोपियों को नशीली गोलियों सहित दबोचा
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर: नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस के थाना आदमपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीली गोलियां भी बरामद की हैं।
- पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नशा तस्करी पर लगाम लगाने और इलाके को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
- पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











