🖊️शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर में ट्रैफिक, सीवरेज, सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
शहर के विकास और पंजाब को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस नेताओं की ओर से ‘मिशन 2027’ के तहत अपना विजन पोस्टर जारी किया गया। 30 अक्टूबर को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेताओं ने पंजाब में बढ़ते नशे के संकट और इसे रोकने में सरकार की कथित नाकामी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान एनएसयूआई जालंधर के प्रधान मायन रन्नौत तथा अनिल कुमार कौल, सचिव, एससी विभाग, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है और इसे खत्म करने के लिए केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा नशे की लत से प्रभावित लोगों के लिए बेहतर इलाज और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।
मिशन 2027’ में जालंधर के विकास का रोडमैप
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेताओं ने जालंधर के विकास के लिए अपना विजन प्रस्तुत करते हुए ‘मिशन 2027’ का पोस्टर भी जारी किया। इसमें शहर की प्रमुख समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था, सीवरेज सिस्टम, सड़कों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं और नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न प्रस्ताव पेश किए गए।
नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ नशामुक्त पंजाब और विकसित जालंधर का निर्माण करना है। उन्होंने शहरवासियों से भी इस मुहिम में सहयोग देने की अपील की
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












