Jalandhar Police Viral Video: फोन वापस मांगने पर पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मारा, राहगीर द्वारा बनाए वीडियो के वायरल होने का दावा।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-Jalandhar Police Viral Video: जालंधर में एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच कथित तौर पर हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी से अपना फोन वापस मांगते हुए कहता सुनाई दे रहा है, “आप मेरा फोन ऐसे नहीं छीन सकते।”
इसके बाद कथित तौर पर पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मार देता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राहगीर ने बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को जालंधर का बताया जा रहा है, हालांकि घटना की सही जगह, समय और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











