Jalandhar Illegal Liquor Raid के दौरान हंगामा, 4 नामजद समेत 13-14 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-Jalandhar illegal liquor raid: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बाबा काहन दास नगर में अवैध शराब की बिक्री और स्टोरेज को लेकर की गई छापेमारी के दौरान हुई घटना को लेकर तथ्य स्पष्ट किए हैं। ACP West जालंधर श्री आतिश भाटिया PPS ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल के अधीन क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की काफी मात्रा बरामद की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा करते हुए पुलिस के सरकारी कामकाज में बाधा डाली। इस संबंध में थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया गया है।मामले में 4 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 13-14 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने तरसेम लाल की पत्नी बेबी को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी व अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर न करें और घटना से संबंधित तथ्यों की पुष्टि केवल अधिकृत पुलिस स्रोतों से ही करें।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











