Jalandhar BJP Protest में युवाओं ने कांग्रेस भवन के बाहर वंदेमातरम का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय सम्मान के प्रति अपनी आवाज बुलंद की।
✍🏻 सत्यम सफरी रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर, 16 अगस्त: भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर शहरी ने वंदेमातरम के गायन में कथित रुकावट और राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच सड़क पर सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया।
- प्रदर्शन की अध्यक्षता पंकज लुथरा, सूर्य मिश्रा, वरुण दुबे, हिमांशु शर्मा और डिंपी लुभाना ने की। भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
- अशोक सरीन हिक्की ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार ने बैरिकेड लगाकर युवाओं को रोकने का प्रयास किया और कांग्रेस को खुश करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
- प्रदर्शन के दौरान मिंटा कोछड़, संजीव मनी, बलजीत प्रिंस सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











