Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दो बार घर में घुसे चोर, दूसरी बार सिलेंडर उठाना पड़ा भारी: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

दो बार घर में घुसे चोर, दूसरी बार सिलेंडर उठाना पड़ा भारी: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

Jalandhar Cylinder Theft: देओल नगर में दूसरा सिलेंडर चोरी करने दोबारा घर में घुसे आरोपी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर: देओल नगर इलाके में घर से गैस सिलेंडर चोरी करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक मकान में दाखिल होकर पहले एक सिलेंडर बाहर ले गए और उसे छिपा दिया। इसके बाद जब वे दोबारा दूसरे सिलेंडर को चोरी करने पहुंचे तो मकान मालिक की नजर उन पर पड़ गई।
  • जानकारी के अनुसार, परिवार का एक सदस्य कुत्ते को घुमाने के लिए घर से बाहर गया था। इस दौरान मुख्य दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो पाया। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए दोनों युवक घर के अंदर पहुंच गए और रसोई से गैस सिलेंडर उठा लिया।
  • बताया जा रहा है कि पहला सिलेंडर बाहर रखने के बाद आरोपी दोबारा मकान के अंदर पहुंचे। इसी बीच मकान मालिक वापस आ गए और उन्हें घर के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जब युवकों को सिलेंडर लेकर बाहर आते देखा गया तो उन्होंने शोर मचा दिया।
  • शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों की कथित तौर पर पिटाई की और मामले की सूचना पुलिस को दी।
  • लोगों के मुताबिक, पकड़े गए युवकों पर पहले भी इलाके में सिलेंडर चोरी करने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात कही।
  • मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपी पहले भी इलाके में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल