Jalandhar Police Meeting में CP सतिंदर सिंह IPS ने सभी SHO, चौकी इंचार्ज और यूनिट प्रमुखों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा, गश्त बढ़ाने और हेल्पलाइन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर, 31 जुलाई 2026। शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह (IPS) ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
- बैठक में जीओ, एसएचओ, चौकी इंचार्ज और विभिन्न यूनिटों के प्रभारी शामिल हुए। पुलिस कमिश्नर ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने, नशे के आदी लोगों के पुनर्वास, लंबित मामलों और शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लूट, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष रणनीति अपनाने पर जोर दिया।
- उन्होंने थाना प्रभारियों को संगठित अपराध, नशा तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
- पुलिस कमिश्नर ने शहर में दिन-रात गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर उन्होंने नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार, लापरवाही से ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
- बैठक के दौरान आपातकालीन हेल्पलाइन 112 और 1091 पर आने वाली शिकायतों पर बिना देरी कार्रवाई करने तथा जरूरतमंद लोगों तक समय पर पुलिस सहायता पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत किया जा सके।
- अंत में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने सभी अधिकारियों को ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शहर में शांति, नागरिकों की सुरक्षा और मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥
















