Home » धर्म » श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में करवाया गया शंकर भगवान का कीर्तन और हवन यज्ञ, भक्तों ने डाली आहुतियां

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में करवाया गया शंकर भगवान का कीर्तन और हवन यज्ञ, भक्तों ने डाली आहुतियां 

✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर के अंतर्गत आते शेखां बाजार स्थित श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में सावन माह के उपलक्ष्य में आज शंकर भगवान का कीर्तन आयोजित किया गया जिसके बाद बाहर चौक में हवन यज्ञ करवाया गया।सभी भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली और शंकर भगवान का जाप किया। भगवान शिव की आरती के साथ हवन यज्ञ समाप्त हुआ।हवन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।हवन के बाद हर मंगलवार की तरह मशहूर गायक दीपक सरगम द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने भजनों से भक्तों का मन मोहा।हर मंगलवार की तरह हरी राम एवं परिवार की तरफ से मीठे जल की सेवा निभाई गई।

इस शुभ अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार रमन अरोड़ा, राजीव ग्रोवर, संदीप जग्गा, मोनू चड्ढा, राज कुमार चड्ढा, नितेश पंडित जी, दिवाकर पंडित जी ,हरी राम ,पवन सहित अन्य सेवादार एवं भक्त मौजूद रहे।

 

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल