Jalandhar BJP District President Ashok Sareen Hickey के पदभार ग्रहण समारोह में हजारों कार्यकर्ता पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने संगठन को नई मजबूती मिलने का जताया विश्वास।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला जालंधर शहरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के पदभार ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह ने शनिवार को विशाल जनसमर्थन का रूप ले लिया। सर्कुलर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शहरवासियों ने पहुंचकर नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
- कार्यक्रम में मौजूद उत्साह और बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। समारोह के दौरान पार्टी के समर्थन में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने अशोक सरीन हिक्की को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जालंधर भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और संगठनात्मक रूप से नया अध्याय लिखेगा।
- इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अविनाश चंद्र, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, संजीव खन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, नवल कंबोज, सुभाष सूद, रमेश शर्मा रमन, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी और पुनीत शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
- अपने संबोधन में अशोक सरीन हिक्की ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
- उन्होंने समारोह में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और जालंधरवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका विश्वास और आशीर्वाद उन्हें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और हर कार्यकर्ता को सम्मान दिलाने के लिए प्रेरित करेगा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











