Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर डबल मर्डर केस: फरार आरोपी गुल्लू का पुलिस से एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में घायल 📢

जालंधर डबल मर्डर केस: फरार आरोपी गुल्लू का पुलिस से एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में घायल 📢

Jalandhar Double Murder Case में फरार चल रहे आरोपी ने नाका तोड़ पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर: शहर के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के तिलक नगर में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी गुल्लू का मंगलवार सुबह पुलिस के साथ एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
  • मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 राकेश यादव ने बताया कि करीब एक माह पहले हुए डबल मर्डर केस में आरोपी गुल्लू लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने नाखा वाले बाग के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार गुल्लू वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने नाका तोड़ दिया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
  • पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुल्लू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत कब्जे में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
  • प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुल्लू का संबंध गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल गिरोह से बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
  • गौरतलब है कि करीब एक माह पहले तिलक नगर में 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह और 23 वर्षीय सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिमरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सौरभ ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया था कि गुल्लू और उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे और अस्पताल जा रहे दोनों युवकों को रास्ते में रोककर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं।
  • फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल