Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की पंजाब प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की उठाई मांग 📢

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की पंजाब प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की उठाई मांग 📢

Punjab Press Club ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर जताई चिंता।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर, 21 जुलाई। पंजाब प्रेस क्लब ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे देशभर के छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और कथित बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है।
  • क्लब के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैनी की अगुवाई में गवर्निंग काउंसिल के सदस्य पुनीत सहगल, राजेश थापा, तेजिंदर कौर थिंद, परमजीत सिंह रंगपुरी, मनदीप शर्मा, शिव शर्मा, राजेश योगी और सुकरांत सफरी ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना और विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
  • प्रेस क्लब ने कहा कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग किया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। बयान में यह भी कहा गया कि हाल के समय में केंद्र और विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगाने की घटनाएं चिंता का विषय हैं।
  • पंजाब प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया कि वह हमेशा लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन करता रहा है तथा किसी भी प्रकार की गैर-लोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल