District Bar Association Jalandhar ने 21 जुलाई 2026 को अदालतों में कामकाज पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया, LADC Policy के विरोध में आंदोलन तेज।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर: जिला बार एसोसिएशन, जालंधर ने संयुक्त कार्रवाई समिति (Joint Action Committee – JAC), पंजाब के निर्णय के समर्थन में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को “नो वर्क डे” मनाने का फैसला लिया है। यह निर्णय एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
- एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि Legal Aid Defence Counsel (LADC) Policy के विरोध में सभी अधिवक्ता अदालतों में न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे। इसके साथ ही न्यायिक अदालत परिसर, जालंधर के बाहर नामित अधिवक्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण भूख हड़ताल भी आयोजित की जाएगी।
- बार एसोसिएशन ने निर्देश जारी किए हैं कि “नो वर्क डे” के दौरान परिसर के कुछ निर्धारित कमरे केवल फाइलें रखने और क्लर्कों के उपयोग के लिए खुले रहेंगे। किसी भी अधिवक्ता को इन कमरों में बैठकर पेशेवर कार्य करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कमरे तत्काल बंद कर दिए जाएंगे तथा संबंधित सदस्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- इसके अलावा कमिश्नर, डिवीजनल कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, जिला उपभोक्ता आयोग, राजस्व विभाग, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, स्थायी लोक अदालत, श्रम न्यायालय, औद्योगिक न्यायाधिकरण, सहकारी समितियों के अधिकारियों सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों से भी इस आंदोलन में सहयोग करने की अपील की गई है।
- बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से “नो वर्क डे” का पूर्ण पालन करने तथा भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुटता दिखाने की अपील की है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥














